खतौली: खतौली से नावला गांव में कृष्ण त्यागी के आवास पर एक सामूहिक बैठक रखी गई इस ग्रामीणों की बैठक में आंदोलन जनकल्याण के संयोजक प्रमोद कुमार ने कहा एनसीआर योजना बोर्ड ने मसौदा क्षेत्रीय योजना 2041 को मंजूरी दे दी है इस बीच सरकार की योजना के तहत एनसीआर के 150 से 175 वर्ग किलोमीटर तक फैले क्षेत्र को राजघाट से 100 किलोमीटर के दायरे में समेटने की योजना बना रही है साथ ही 100 किलोमीटर के दायरे में आंशिक रूप में पडने वाली तहसीलो का निर्णय  राज्य सरकार पर छोड़ने की बात कही है उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो केवल मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील एनसीआर से बाहर होगी

 

खेतों में धान की पराली और गन्ने की पत्ती जलाने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है प्रदूषण के नाम पर उद्योग धंधे और किसानों के गाड़ी ट्रैक्टर आदि सभी मुश्किल से गुजर रहे हैं बैठक में कहा गया कि जिले का भट्टा उद्योग तो एनसीआर के कानूनी प्रावधानों में सबसे ज्यादा पीड़ित हुआ है इस समस्या के चलते मुजफ्फरनगर क्षेत्रवासी कई बार राज्य सरकार को कई बार एनसीआर से मुक्त करने की और उनकी बात सुनने की गुहार लगा चुके हैं बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान को पूरे मुजफ्फरनगर क्षेत्र को एनसीआर से बाहर करवाने की मांग की जिससे खेती किसानी और कारोबार हो सके साथ ही

 

साथ उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो और उनकी गुहार नहीं सुनी गई तो मुजफ्फर नगर वासियों द्वारा एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि एनसीआर के नाम पर खेत किसानों के रोजी-रोटी पर ताला लगाना ठीक फैसला नहीं है बैठक में बहुत से लोग शामिल रहे जिनमें मा.सदानंद, राकेश त्यागी, कर्मवीर त्यागी ,चोना नंबरदार, दिनेश त्यागी, बृजपाल त्यागी, उमेश त्यागी, विकास त्यागी आदि शामिल रहे