करनाल: नीलोखेड़ी में तेज रफ्तार कार की शिकायत करने आए पड़ोसियों पर एक युवक ने अपनी कार चढ़ा दी जिसमें एक महिला व पुरुष की मृत्यु हो गई और अन्य चार लोग जख्मी हो गए! इतनी गंभीर घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गया, पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लड़के और उसके पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। 

 

नीलोखेड़ी स्थित हैफेड कॉलोनी में रहने वाले राजू ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में ही रहने वाला अमन जिसकी आयु 23 वर्ष है। अक्सर बहुत तेज गति से कार चलाता है और अपनी तेज गति एंडेवर कार से घर के बाहर से निकलता है जिस पर बहुत लोगों ने उसे टोका लेकिन वह नहीं माना और मनमानी करता रहा पीड़ित पक्ष के अनुसार 8 अक्टूबर को उनके घर पर एक शादी समारोह था जिसके बाद वह सुबह को अगले दिन 9 अक्टूबर को अपने घर के बाहर खड़े थे तभी आरोपी वहां हाथ में तलवार लेकर पहुंचा और बोला यह क्या ड्रामा कर रहे हो, साथी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए को गाली देने लगा। 

 

अगले दिन सुबह को पीड़ित परिवार ने मोहल्ले पड़ोस के सभी लोगों को इकट्ठा करके इसकी जानकारी दी और साथ ही में अमन के पिता को भी बुलाया गया अमन के पिता बलविंदर के आने पर सभी लोगों ने उसके बेटे मन की शिकायत की और कहा कि हमें हादसे का डर रहता है अमन अधिक तेज रफ्तार से कार चलाता है, बताया जा रहा है कि पिता ने सारी बातों को अनसुना किया और कहने लगा कि बेटा तो ऐसे ही गाड़ी चलाएगा, जो तुमसे होता हो कर लेना इसी दौरान आरोपी अमन वहां पहुंचा उसने अपनी गाड़ी को बैक कर के पड़ोसियों पर चढ़ा दिया घटना में 6 लोग गंभीर तौर पर घायल हो गए परिजन आनन-फानन में घायल लोगों को ले करें अस्पताल पहुंचे जहां पर जाने पर दो लोगों की मौत हो गई जिसमें से एक महिला और एक पुरुष थे वह अन्य चार लोगों का उपचार चल रहा है घटना की खबर सुनते ही एसपी गंगाराम पूनिया समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की शिनाख्त की.. और पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जिसमें पिता पर भी हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है अभी आरोपी अमन फरार है पुलिस अमन को ढूंढने में लगी हुई है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा