बागपत: चांदीनगर क्षेत्र के गांव चमरावल के एक युवक का शव गाजियाबाद से बरामद किया गया है गौरतलब है कि बागपत के चांदी नगर क्षेत्र के गांव चमरावल निवासी 21 वर्षीय उत्कर्ष त्यागी पुत्र निशांत त्यागी गाजियाबाद के सिहानी में अपनी बुआ प्रीति के यहां रहता था और वह अपने फूफा के साथ ही नोएडा एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहा था परिजनों के मुताबिक वह गुरुवार को अचानक दोपहर को कंपनी को बिना बताए वहां से लौट आया

 

जिसके बाद वह अपने घर नहीं आया बाद में उसका शव महामाया स्टेडियम के पास पड़ा मिला जिस की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने उसके जेब में रखे कागजों से उसकी पहचान की और उसके परिवार व स्वजनों को सूचित किया जिसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया उत्कर्ष के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं शुक्रवार की दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में उत्कर्ष का अंतिम संस्कार कर दिया गया