शामली: डीएम जसजीत कौर और सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शामली जिले के 32 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्तिपत्र देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

 

रसूलपुर गुजरान के निवासी किसान मोहकम सिंह को 31.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर द्वितीय स्थान के साथ सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर रबी की फसल में क्राप कटिंग के श्रेणी में सरसों का 32.50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन करने वाले कुड़ाना के किसान ब्रह्मपाल को प्रथम, बुटराड़ी के किसान भूपेंद्र सिंह को गेहूं बड़े उत्पाद के 69.45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर प्रथम स्थान से नवाजा गया, एलम के रामवीर सिंह को 68.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।

 

उधर धान की फसल में 83.20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज पर योगेंद्र भैंसवाल को प्रथम स्थान और बंतीखेड़ा के विवेकानंद को 82 क्विंटल प्रति हेक्टेयर द्वितीय स्थान से सम्मानित किया गया।

अन्य सम्मानित किसानों के नाम:

 

टिटौली निवासी अरुण कुमार,राजेश कुमार निवासी गंदेवड़ा,जमील निवासी जलालाबाद,वेदखेड़ी निवासी पाला ,महिपाल निवासी लिसाढ़,कादरपुर निवासी कप्तान सिंह,जलालाबाद निवासी धीरज कुमार ,जलालाबाद निवासी देशबंधु ,भंदौड़ा निवासी ज्ञानेश्वर ,भारसी निवासी सुभाष,ऊन निवासी अशोक,चूनसा निवासी आंनदवीर सिंह,मादलपुर निवासी राजेंद्र सिंह आदि अन्य किसानों को सम्मानित किया गया।