गौरतलब है कि जिले की जर्जर सड़कों की हालत सुधरने जा रही है साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अब नौ सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिली है अब आवाजाही वाले लोगों को अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा बता दें कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है सड़क निर्माण के साथ दो सड़कों का चौड़ीकरण भी होने जा रहा है

 

विस्तार से पढ़ें:

 

शामली: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले में 9 सड़कों का निर्माण होने की मंजूरी मिली है साथ ही टूटी फूटी सड़क को को ठीक करने का कार्य भी किया जाएगा जिससे जिले आसपास के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी, दरअसल जिले में काफी सड़कों की हालत खराब है जिसके लिए कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने जिले की सभी सड़कों का प्रस्ताव प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत भेजा हुआ है जिसमें 9 सड़कों का प्रस्ताव पास किया गया है बता दें कि 57 करोड रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण होगा साथ ही 2 सड़कों का चौड़ीकरण भी होगा स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा देखिए इन सड़कों को मिली स्वीकृति-

-मेरठ-करनाल हाईव पर चौसाना से ऊन तक

 

-कुतुबगढ़ से हसनपुर लुहारी नहर पटरी

 

-कुतुबगढ़ से रायपुर तक

 

-केरटू से टोड़ा मोड तक

 

-टोड़ा मोड से पठानपुरा तक

 

-जलालाबाद से अलीपुरा तक

 

-किरोड़ी से धनैना तक

 

-चौसाना से मुंडेट तक

 

-रामड़ा से मलकपुर तक

 

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा बनाई गई सड़कों के निर्माण से आने जाने में हो रही दिक्कतों से राहत मिलेगी साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है वहां हादसों का खतरा बना रहता था अब उससे भी राहत मिलेगी और चौड़ी सड़क के कारण दुर्घटनाएं नहीं होंगी