जिला मेरठ में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया बता दें कि हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई

 

विस्तार: 

मेरठ थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में खिरवा चौराहे के पास शनिवार रात को बेहद ही दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई बता दें कि हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई यह हादसा तब हुआ जब शनिवार रात युवक पोलो कार में बैठकर दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहे थे

कंकरखेड़ा खिरवा फ्लाईओवर के पास एक युवक अचानक कार के सामने आ गया बता दें कि युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित कार डिवाइडर में जा टकराई जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ बता दें कि दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के मुताबिक पता चला है कि युवक दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहे थे दरअसल गाड़ी दिल्ली नंबर की है, बता दें कि इसी दौरान खिरवा फ्लाईओवर पर सामने से आ रहे एक युवक को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और उनकी गाड़ी डिवाइडर तोड़कर दूसरी और जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची,जिसके बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत से गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा गया जहां पर 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया बता दें कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है किंतु अभी शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस मृतकों की पहचान का पता लगाने का प्रयास कर रही है