मेरठ वासियों के लिए खुशखबरी: होने जा रहा है स्मार्ट सड़क का निर्माण ,गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे तक
बता दें कि मेरठ में स्मार्ट सिटी योजना के तहत स्मार्ट रोड का निर्माण होने जा रहा है जिसमें 49 करोड़ खर्च होने का दावा किया जा रहा है
मेरठ: गौरतलब है कि गांधी आश्रम चौराहा से तेजगढ़ी चौराहे तक सरकार स्मार्ट सड़क का निर्माण कराने जा रही है जिसके लिए डीपीआर भी तैयार कर ली गई है आपको बता दें कि सड़क निर्माण में 49 करोड़ की लागत लगने जा रही है उधर शासन को डीपीआर मंगलवार को भेजी जाएगी और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया का शुभारंभ होने जा रहा है।
दरअसल सभी जानते हैं कि सरकार स्मार्ट सिटी योजना के कार्यस्तर में जुटी हुई है इसको मद्देनजर रखते हुए ही मेरठ में एक ही स्मार्ट रोड का निर्माण होने जा रहा है प्रशासन की माने तो वह बार बार सड़कों का प्रस्ताव बदल रहे थे क्योंकि वह निश्चित नहीं कर पा रहे थे कि कौन सी सड़क का निर्माण स्मार्ट रोड के तहत किया जाए जिसके बाद गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहे की सड़क को चुना गया जिसके लिए प्रशासन ने 49 करोड़ के बजट पर अपनी मुहर लगाई है
जानते हैं स्मार्टफोन की खूबियां:
यह तो सभी जानते हैं कि मेरठ अब बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है मेरठ में मेट्रो निर्माण भी हो रहा है साथ ही सरकार ने मेरठ को स्मार्ट सिटी के रूप में भी चुना है जिसके अंतर्गत स्मार्ट रोड बनाई जा रही है आइए जानते हैं क्या है स्मार्ट रोड की खासियत-
1= सड़कों का चौड़ीकरण
2= अंडर ग्राउंड आरसीसी नाले
3= चौराहों पर पानी के फव्वारे
4= अंडरग्राउंड बिजली की लाइन
5= स्वच्छता का विशेष ध्यान
वही तरक्की की ओर अग्रसर मेरठ में खंभों पर एलईडी लगाई जाएगी ,लोगों के बैठने के लिए सड़क किनारे पर बेंच का निर्माण, स्मार्ट बस अड्डे का निर्माण, आदि अन्य बहुत से नए निर्माण कार्य किए जाएंगे।