मुजफ्फरनगर: कृषि कानून वापसी की मांग पर करीब 1 साल पहले 25 नवंबर 2021 को धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत आज कृषि कानून वापसी के बाद अपने घर को लौट रहे हैं आज राकेश टिकैत गाजीपुर बॉर्डर से सिसौली की तरफ रवाना हो चुके हैं।आपको बता दें कि राकेश टिकैत के स्वागत के लिए किसान भवन को बेहद शानदार अंदाज से रोशनी से सजाया गया है साथ ही उनका स्वागत गाजीपुर से सिसौली तक जगह-जगह किया जाएगा जिसकी तैयारी पहले ही की जा चुकी है।

 

यह तो सभी जानते हैं कि 3 कृषि कानून के चलते गाजीपुर में बॉर्डर पर किसानों ने जमकर लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया जिसमें किसानों की जीत हुई और वह कृषि कानून वापस कराने में सक्षम हुए जिससे भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ताओं समिति किसानों में भी बेहद खुशी का माहौल है, आज अपने प्रण को पूरा करते हुए राकेश टिकैत घर की ओर रवाना हो रहे हैं उन्होंने पिछले साल गाजीपुर बॉर्डर धरना प्रदर्शन में यह प्रण लिया था कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक वह अपने घर की ओर रवाना नहीं होंगे और अपने घर नहीं जाएंगे।

 

कृषि कानून वापसी की सहमति के बाद घर की और लौट रहे हैं जिसका स्वागत बेहद धूमधाम से हो रहा है कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर से सिसौली तक उनका अभिनंदन करेंगे आपको बता दें कि स्वागत के मुख्य कार्यक्रम खतौली, हडौली- सिसौली, और सौरम में होगा।

 

राकेश टिकैत सभी मुख्य कार्यक्रम स्थलों किसानों से बात करेंगे और उनके मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसके बाद वह अपने आवास पर पहुंचेंगे, वही किसान भवन की बात करें तो मानो किसान भवन रोशनी से दिवाली की तरह जगमग आ रहा है भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं समेत किसानों ने ऐसी तैयारी की है वही सिसौली से 11 कुंटल लड्डू बांटने की तैयारी की गई है।