बागपत: मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, मौत में गया था पूरा परिवार
बागपत में फिर एक चोरी की घटना सामने आई है जहां शातिर चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी को अंजाम दिया साथ ही अन्य कीमती सामान भी लेकर फरार हो गए
बागपत: दरअसल एक मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपए समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी,गौरतलब है कि बागपत के माता कॉलोनी निवासी मुस्तकीम ने पुलिस से बताया कि 2 दिन पहले उनकी भाभी का निधन हो गया था जिसके चलते पूरा परिवार वहां गया हुआ था।
मुस्तकीम ने बताया कि जब वह सवेरे बुधवार को घर लौटे तो मकान का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए, मुस्तकीम का कहना है कि घर में सारा सामान इधर-उधर पड़ा था चोरों ने मकान से करीब ढाई लाख रुपए व अन्य कीमती सामान समेत सोने चांदी के आभूषण सब चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली पीड़ित परिवार ने आरोपियों को पकड़ने की और मामले की जांच पड़ताल करने की गुहार लगाई ,उधर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जल्द से जल्द जांच की जाएगी और आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
अधिकांश घटनाएं फाइलों में दफन:
बता दें कि जनपद में आए दिन चोरी की घटनाऐं हो रही है जिस पर पुलिस कुछ ही घटनाओं का पर्दाफाश कर पाने में समर्थ हुई है सी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं जिसके चलते लोगों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि चोरों का पता लगाया जाए साथ ही पुलिस रात के समय ज्यादा से ज्यादा गश्त करें ताकि अपराधी चोरी की घटनाओं को अंजाम ना दे सके।
🔗 Related Articles
Local news
बागपत पुरातत्व खोज के दौरान पृथ्वीराज चौहान शासन के 16 सिक्के मिले
बागपत में इतिहास के शौकीन अमित राय जैन खेखरा क्षेत्र की खोज कर रहे थे इसी दौरान उन्हें एक कथा टीला न...
Local news
बागपत घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में युवक ने आत्महत्या की है, जिसके बाद परिवार में बुरी तरह मातम पसरा है
Local news
घासीपुर में एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले 4 लुटेरों का गिरोह पकड़ा गया
कुछ बदमाश घासीपुरा स्थित यूनियन बैंक का एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी सूचना...
Local news
खतौली :अहलावत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16 रन से जीता मैच
गौरतलब है कि खतौली बाईपास पर स्थित अहलावत गेम सिटी स्टेडियम की क्रिकेट टीम ने 16 रन से जीत हासिल की...
Local news
रामपुर:करीबी रिश्तेदार ने घर के बाहर बुलाकर महिला पर किया धारदार हथियार से वार,महिला की हुई मौत!
बता दें कि रामपुर से बेहद ही चौका देने वाली घटना सामने आई है यहां एक महिला पर करीबी रिश्तेदार द्वारा...
Local news
मुजफ्फरनगर: पकड़े गौ हत्यारे! दोनों हैं सगे भाई, 50 किलो गोमांस भी बरामद
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जानसठ क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी सगे भाई गोकशो को पकड़ लिया ह...