बागपत घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या
शराब पीने को लेकर हुए विवाद में युवक ने आत्महत्या की है, जिसके बाद परिवार में बुरी तरह मातम पसरा है
बागपत :दरअसल बागपत में एक युवक ने शराब पीने को लेकर हुए पत्नी और पिता से विवाद में आत्महत्या कर ली है युवक खेकड़ा स्थित विजय नगर मोहल्ले रहने वाला था बताया जा रहा है कि पुलिस इस हमले की तहकीकात भी कर रही है उधर पुलिस का कहना है कि उन्हें पता चला था कि युवक ने रात को पत्नी के साथ मारपीट भी की थी।
दरअसल बागपत के विजय नगर में रहने वाला युवक कमल शराब का आदी था आए दिन शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करता रहता था उसी तरह शनिवार रात कमल का अपने पिता स्वजन के साथ झगड़ा हुआ दरअसल पिता ने बेटे की शराब पीने पर नाराजगी जताते हुए विवाद किया जिसके बाद कमल ने बहुत देर तक हंगामा किया और फिर अपनी पत्नी के साथ मारपीट की।
देर रात तक हंगामा करने पर भी कमल शांत नहीं हुआ विवाद करने के बाद वह अपने कमरे में गया और खुद को बंद कर पंखे पर रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली काफी देर तक बाहर ना आने पर परिवार के सदस्यों को चिंता हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया किंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई, पिता स्वजन की माने तो जब कमल ने दरवाजा नहीं खोला तो दरवाजे को तोड़ा गया देखा तो कमल पंखे पर लटका हुआ था।
आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने मिलकर कमल को फंदे से नीचे उतारा और सीएचसी ले गए जहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित करार दिया मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया कमल की मृत्यु के बाद पुलिस को सूचित किया गया पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया पुलिस की माने तो वह मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।