ऑटोमोबाइल कारोबारी ने बैंक के लॉकर से 20 लाख के गहने गायब होने का बैंक कर्मचारियों पर लगाया आरोप
बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के लॉकर से एक कारोबारी अजय कुमार ने बैंक से 20 लाख के गहने गायब होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ऑटोमोबाइल कारोबारी अजय बुधवार को बैंक से जेवरात निकालने पहुंचे लेकिन
कानपुर में किदवईनगर के बैंक ऑफ बड़ौदा की ब्रांच के लॉकर से एक कारोबारी अजय कुमार ने बैंक से 20 लाख के गहने गायब होने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि ऑटोमोबाइल कारोबारी अजय बुधवार को बैंक से जेवरात निकालने पहुंचे लेकिन दंपति ने जब बैंक लॉकर देखा देखा तो वह चकित रह गए उनके मुताबिक लॉकर में कोई गहने नहीं थे इसके बाद बैंक कर्मियों को दोषी ठहराते हुए दंपत्ति ने नौबस्ता थाने में तहरीर दी है।
बर्रा तात्याटोनगर निवासी अजय कुमार ने पुलिस को बताया उनका बैंक ऑफ बड़ौदा में 20 साल पुराना खाता है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में उन्होंने अपनी पत्नी कीर्ति के साथ 450 नंबर लॉकर लिया था जो कि आखिरी बार सितंबर को खोला गया था अजय कुमार के अनुसार इस लॉकर में उनके परिवार के और उनके सभी गहने रखे हुए थे।
मंगलवार को जब मैं निकालने के लिए गए तो किसी का लॉक नहीं खुल पाया था अगले दिन बुधवार को बैंक अफसरो की मौजूदगी में और एक्सपर्ट के सामने जब लॉकर तोड़ा गया तो लॉकर खाली था अजय कुमार के अनुसार उस लॉकर में 20 लाख के गहने थे।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है इसकी जांच की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी पीड़ित अजय कुमार के अनुसार लॉकर के कमरे पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है सिर्फ एक कैमरा लॉकर रूम के गेट पर लगा है।
बैंक रिकॉर्ड के अनुसार अजय कुमार 4 सितंबर को आखरी बार लॉकर का इस्तेमाल किया था लॉकर को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खोल सकता लॉकर को खोलने के लिए धारक और बैंक की चाबी लगती है लेकिन लॉकर को बंद करने के लिए केवल धारक की चाबी लगती है फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।