दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली के एक परिवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने और दिल्ली पुलिस को सूचित किए बिना मामले में गिरफ्तारी करने के लिए यूपी पुलिस की खिंचाई की हैं। 

 

कोर्ट ने कहा:

ये दिल्ली में नहीं चलेगा, ये गैरकानूनी हरकत कि तुम दिल्ली आओ, लोगों को उठाओ और फिर शामली से गिरफ्तारी दिखाओ।  हम यहां इसकी अनुमति नहीं देंगे "न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने अदालत के सामने मौजूद यूपी पुलिस अधिकारियों से कहा।

 

विस्तार से पढ़ें:

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को कथित अपहरण के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए फटकार लगाई, जहां एक महिला दिल्ली के एक पुरुष के साथ भाग गई थी, और कहा कि इस तरह की "अवैध कार्रवाई" राष्ट्रीय राजधानी में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

गौरतलब है कि अदालत ने एक जोड़े की याचिका की सुनवाई करते हुए कहा गया था कि उन्होंने 1 जुलाई, 2021 को अपनी मर्जी से शादी की।  महिला के माता-पिता शादी के खिलाफ हैं और उन पर बार-बार धमकी देने का आरोप लगाया गया है।  दंपति के पिता और भाई को यूपी पुलिस 6 और 7 अगस्त की दरम्यानी रात को उनके आवास से ले गई और उनके ठिकाने का पता नहीं चला।