गुरुग्राम पुलिस की टीम ने 8 अक्टूबर को एसजीटी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अपने साथी के हत्यारे को पकड़ लिया है बता दें कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ में रहने वाले पंकिल उर्फ लक्की के रूप में हुई है

 

उसी यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने इस पर गुप्त बयान दिया फिर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को दिल्ली के छावला से गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि विनीत द्वारा एक लड़की से बदतमीजी की गई थी जो कि आरोपी की दोस्त थी.. इसी पर विवाद बढ़ गया और उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया

 

घटना 8 अक्टूबर दोपहर की है जब आरोपियों की एक लड़की को लेकर विनीत से बहस हो गई और वह बढ़ती चली गई और बहस के दौरान पंकिल  ने विनीत के पेट में गोली मार दी और अपने  अन्य आरोपी मित्रों के साथ वहां से फरार हो गया

 

जिसके बाद विनीत को अस्पताल ले जाया गया और इलाज के दौरान विनीत की को मृत घोषित कर दिया गया जिसके बाद मृतक के दोस्त हर्ष ने दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया और दिल्ली के छावला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है