मुजफ्फरनगर: दरअसल ग्रामीणों ने बुढ़ाना मार्ग पर हरसौली से सिसौली तक केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान से मार्ग बनवाने की मांग की है बता दें कि ग्रामीणों का कहना है कि उचित मार्ग ना होने के कारण कई गांव के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मार्ग का निर्माण करा दिया जाए तो 6 से अधिक गांव के लोगों का आवागमन बेहद सरल हो जाएगा। 

 

खटोला, हडौली व कुटबा- कुटबी गांव के लोगों ने आपस में इस मुद्दे पर वार्तालाप करके यह निष्कर्ष निकाला कि केंद्रीय मंत्री से हरसोली से सिसौली तक मार्ग बनवाने की दरख्वास्त की जाए क्योंकि आस-पास के गांव मे आवागमन की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है मार्ग से जुड़े मुद्दे पर ग्रामीण सहदेव सिंह , दुष्यंत कुमार, जितेंद्र कुमार और धर्मेंद्र का कहना है कि मुजफ्फरनगर बुढ़ाना मार्ग हरसोली चेक पोस्ट के ठीक सामने से हरसोली मार्ग, खटोला, कुटबा- कुटबी, से हडौली होते हुए सिसौली तक जाता है। 

 

और इस गांव से 6 से ज्यादा गांव का आवागमन होता है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग कई जगह से टूटा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है दरअसल खटोला गांव के रास्तों को भी खराब बताया और ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से सड़क के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग की, गौरतलब है कि आसपास के ग्रामीण मुजफ्फरनगर, बड़ौत, बुढ़ाना और शाहपुर आदि में आसानी से आवागमन कर सकेंगे। साथ ही इसी मार्ग से बघरा के लिए भी रास्ता जाता है। खैर अभी केंद्रीय मंत्री का इस पर विचार क्या है यह अभी कहा नहीं जा सकता। किंतु यह ग्रामीणों के लिए बेहद जरूरी है 6 गांव के आवागमन की दिक्कत से मुक्ति सड़क निर्माण के बाद ही मिलेगी।