भारतीय सेना का जम्मू कश्मीर आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान जारी है इसी बीच सेना के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है जम्मू कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के एक गांव में हाल ही में पाकिस्तान से एक ड्रोन द्वारा हथियार गिराए गए थे उन हथियारों की बरामदगी के मामले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस के मुताबिक आतंकवादी ने लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं के साथ अपने संपर्क की बात को कबूल कर लिया है कुछ रिपोर्टर्स के अनुसार काजीगुंड का रहने वाला है पुलिस ने  सौंजना गांव से भारी मात्रा में असला बरामद कर लिया है जिसमें अवैध हथियारों के तहत नजदीकी थाने में मामला दर्ज किया गया था पाकिस्तान में पिछले 1 साल से ड्रोन द्वारा गतिविधियां बहुत बढ़ गए हैं जो सीमा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बन गई है

 

लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों में कभी हार नहीं मानी सुरक्षाबलों ने पिछले 1 साल में दो ड्रोन निष्क्रिय किए हैं और भारी मात्रा में मादक पदार्थ समेत भारी मात्रा में अन्य खतरनाक एवं आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है बता दें कि इस साल जून में जम्मू में वायुसेना के स्टेशन पर ड्रोनो द्वारा बम गिराए गए थे जिसके बाद सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है और खासा इंतजाम किए गए हैं! इधर जम्मू कश्मीर के शोपियां  जिले में मंगलवार को दो आतंकवादियों की सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ हो गई जिसमें दोनों आतंकवादी वही मारे गए! सुरक्षाबलों के मुताबिक उनका तलाश अभियान जारी था इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोली चला दी और बनने पर प्रतिक्रिया दी जिसमें दोनों आतंकवादी वहीं पर ढेर हो गए