एटा: जहां एक और शादी का माहौल था वहां अचानक मातम छा गया जब एक चाचा की मौत भतीजे की शादी में हो गई। बताया जा रहा है कि भतीजे की शादी में नाचने के दौरान दिल का दौरा पड़ने के कारण 52 वर्षीय प्रेम सिंह की मौत हो गई है जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

 

गौरतलब है कि 52 वर्षीय प्रेम सिंह जो कि सीआरपीएफ में तैनात थे वह अपने भतीजे की शादी में अवकाश पर आए हुए थे घर में शादी होने के कारण बेहद खुशी का माहौल था इसी बीच प्रेम सिंह के भतीजे शिवम उर्फ सोनू की बारात सोमवार को नगला बलदेव गांव से ग्राम पटना की ओर रवाना हुई बारात लेकर पहुंचने के बाद वहां चढत का कार्यक्रम चल रहा जहां सब धूमधाम से नाच रहे थे इसी बीच दूल्हे के चाचा 52 वर्षीय प्रेम सिंह जो सीआरपीएफ में तैनात थे वह भी नाचने लगे नाचते-नाचते अचानक वह फर्श पर गिर पड़े जब लोगों ने उन पर ध्यान दिया और उन्हें उठाने की कोशिश की तो वह उठ नहीं पा रहे थे उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया दूल्हे के चाचा की मौत से परिवार में हाहाकार मच गया।

 

एसओ सुधीर कुमार की जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह की मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई थी उन्होंने कहा कि उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उनकी मौत का कारण दिल का दौरा ही बताया गया है।

 

उधर दूल्हे के चाचा की मौत से परिवार में मातम छा गया जिसके चलते शादी की सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की गई प्रेम सिंह की मौत की खबर से समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके चलते जल्द से जल्द शादी की सभी रस्मों को केवल औपचारिकता पूर्वक करा दिया गया जबकि बाराती रात को ही पटना से वापस चले आए थे।