सुकमा में सीआरपीएफ कैंप में फायरिंग, जवान ने ही साथियों पर एके-47 से कर दिया हमला, चार की मौत तीन घायल
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन के एक जवान द्वारा बहुत बड़ी वारदात की खबर सामने आई है सूत्रों के मुताबिक पता चला है। की सुकमा में एक जवान ने सवेरे करीब 3:00 बजे अपने बटालियन के साथियों पर एके-47 से वार कर दिया
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एक सीआरपीएफ कैंप के जवान ने अपने ही साथी जवानों पर हमला कर दिया है एक जवान की इस प्रकार की हरकत आज हर अखबार की सुर्खी बन गई है। यह न केवल आरोपी ही बल्कि एक देशद्रोही भी साबित होता है सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि वारदात से पहले आपस में जवानों के बीच किसी मुद्दे को लेकर विवाद हो रहा था।
विस्तार से पढ़िए:
दरअसल छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन के एक जवान द्वारा बहुत बड़ी वारदात की खबर सामने आई है सूत्रों के मुताबिक पता चला है। की सुकमा में एक जवान ने सवेरे करीब 3:00 बजे अपने बटालियन के साथियों पर एके-47 से वार कर दिया जिसके कारण चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं -
मृतक जवानों के नाम
1.राजीव मंडल- आरक्षक
2. धनजी- आरक्षक
3. धर्मेंद्र कुमार
4. राजमणि कुमार यादव
घायल जवानों के नाम
1. मलैया रंजन महाराणा
2. धर्मात्मा कुमार
3. धनंजय कुमार
आरोपी जवान से पूछताछ जारी है:
बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान रितेश रंजन के नाम से हुई है इस मामले की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी व अन्य सिपाही मौके पर पहुंच गए और वहां से आरोपी जवान को पकड़ लिया और उससे पूछताछ जारी कर दी गई है। साथ ही घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया जिसमें से 4 जवानों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया और बाकी तीन का उपचार किया जा रहा है। जिसमें से एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, अधिकारियों के मुताबिक रितेश रंजन से पूछताछ अभी जारी है अभी घटना के कारणों की जानकारी पूरी तरह से नहीं मिल पाई है।