मिर्जापुर:नहर में कार गिरने से मिर्जापुर निवासी तीन सगे भाइयों समेत चार की मौत
गौरतलब है कि अपनी भाभी को मायके छोड़ने आए तीन सगे भाइयों समेत चार की बेहद दर्दनाक मौत हो गई है दरअसल उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात बुधवार रात को यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 4 लोगों ने अपनी जान गवा दी जिनमें से तीन व्यक्तियों की पहचान सगे भाइयों के रूप में हुई दरअसल भुडकुडा गांव के पास रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिसके बाद नहर में डूबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।
बुधवार रात्रि जब पुलिस गश्त पर निकली तो उन्होंने नहर में एक डूबी हुई कार को देखा पुलिस ने तुरंत गाड़ी का शीशा तोड़कर सभी युवकों को बाहर निकलवाया और निजी अस्पताल में भिजवा दिया किंतु अस्पताल में सभी को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं चारों मृतक युवकों की पहचान विद्यासागर ,गंगासागर ,बलराम और सुक्खू यादव के रूप में हुई। वही पुलिस अधीक्षक चिरंजी मुखर्जी ने बताया है कि चंदौली की ओर से मिर्जापुर निवासी चारों युवक आ रहे थे जब वह बाबूजी थाना क्षेत्र के भुरकुडा गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे मौके पर ही चारों युवकों की मौत हो गई पुलिस की माने तो कार को किसी प्रकार बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है किंतु कान में पानी भरा हुआ है।
वही मिर्जापुर के शेरवा गांव निवासी तीन सगे भाई समेत चार युवकों की चंदौली में सड़क हादसे में मौत की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि चारों युवकों की शादी नहीं हुई थी जिनमें से तीन सगे भाई अपनी भाभी को माई के छोड़कर वापस लौट रहे थे सूचना मिलते ही परिवार में बुरी तरह मातम पसरा हुआ है।