मुंबई –  बेहद चौका देने वाली वारदात सामने आई हैं महाराष्ट्र में  लखनऊ से मुंबई जाने वाले पुष्पक एक्सप्रेस में 20 साल की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। यह घटना शुक्रवार की  रात को करीब 8 बजे की है।दरअसल, चलती ट्रेन में चोरों ने पहले लूटपाट की और फिर एक बीस साल की महिला यात्री के साथ  गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। रात में यात्र‍ियों को क‍िसी तरह मदद नहीं म‍िल पाई थी। 

मिली जानकारी के मुताबिक 7, 8 चोर आचनक से ट्रेन के अंदर घुसे थे। चोरों ने पहले 15 से 20 यात्रियों से लूटपाट की और फिर उसके बाद ट्रेन में अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक 20 साल की महिला के साथ गैंग रेप को अंजाम दिया। आएकसारा पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने रेलवे से हेल्प मांगी तो मुंबई जीआरपी ने तुरंत प्रत‍िक्र‍िया देते हुए बदमाशों को पकड़ने की कार्रवाई की। कल्याण रेलवे पुलिस स्टेशन पर इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर ल‍िया है। रेलवे पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा  395, 397, 376(D), 354, 354(B) के तहत और भारतीय रेलवे एक्ट 37 & 153 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी ने भी तुरंत एक्शन लिया। फिलहाल चार बदमाशों को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में  4 आरोपियों को पकड़ा लिया गया है। बाकी 4 बदमाशों को तलाश किया जा रहा है।