सहारनपुर: यह बेहद चौका देने वाला मामला सहारनपुर से आया है जहां पर पति ने मंगलवार की सुबह घर में हुए मामूली विवाद पर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी घटना का पता चलते ही आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही पत्नी के कातिल आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

दरअसल सहारनपुर के गांव शेखपुरा कदीम का यह मामला है जहां पर मामूली बात पर आरोपी ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।आरोपी कलीम की शादी चिकलाना निवासी शमा के साथ हुई थी कुछ दिन से दोनों के बीच विवाद चल रहा था जिसकी जानकारी शमा ने अपने परिजनों को दी थी इस पर उसके भाइयों ने शेखपुरा पहुंचकर अपने जीजा को समझाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच आपस में मारपीट हुई।

 

जिसके बाद मंगलवार को दोबारा दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी के गर्दन पर वार करके उसे मार दिया मोहल्ले में मामले की खबर पहुंची तो पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया और पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस की माने तो आरोपी से पूछताछ की जा रही है।