विस्तार से पूरा मामला जाने:

 

सहारनपुर गौरतलब है कि सहारनपुर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है दरअसल पुलिस द्वारा ट्रेन में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया गया है दरअसल इसमें चार शातिर चोरों की गिरफ्तारी हुई है चोरों के पास से 21 मोबाइल फोन, चैन, कड़ा,व दो अंगूठी समेत एक पेंडल और 1320 की नकदी बरामद हुई

दरअसल इस गैंग ने ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात हुए एक आरपीएफ के सिपाही ईमैग्जीन और पिस्टल चोरी कर ली थी ,जिसे पुलिस ने 10 कारतूस सहित बरामद कर लिया है

बता दें कि शनिवार को थाना प्रभारी ने पुलिस टीम के साथ आरोपियों को सवेरे 4:00 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 पर धर दबोचा! बता दें कि आरोपियों की पहचान जॉनी उर्फ ढोला व उपकार निवासी जानखेड़ा, जॉनी उर्फ शुभम, व मोनू कुमार निवासी गांव सुनेहटी खड़खड़ी के तौर पर हुई! दरअसल यह आरोपी हरियाणा यूपी में उत्तराखंड को जाने वाली रेलों में वारदात को अंजाम देते थे,जॉनी उर्फ शुभम नाम के अपराधी पर 16 मुकदमे दर्ज हैं बता दें कि उसका चोरी की वारदातों में एक बड़ा रिकॉर्ड है

पूछताछ में किया यह खुलासा:

 

पुलिस की मानें तो जब आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया और उन्होंने खुलासा किया कि पहले वह रेलों में बतौर वेंडर घुमा फिरा करते थे और खाने पीने का सामान बेचा करते थे जिसके बाद यह काम बंद हो गया और उन्हें अधिक मुनाफा भी नहीं हुआ फिर अपराधियों ने एक गैंग बनाकर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देना शुरू किया दरअसल वेंडर का काम करते करते उन्हें रेल की धीमी गति होने पर कूदने का भी अभ्यास अच्छे से हो गया था जिसके चलते उन्होंने आसानी से ट्रेनों में चोरियों को अंजाम दिया उनके मुताबिक उन्होंने बहुत सी वारदातों को अंजाम दिया है