जैसा की आप जानते है किसान मसीहा कहे जाने वाले व भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी का आज जन्मदिन है तो हर वर्ष की भांति उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली में स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी का जन्मदिन किसान श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया गया।

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी भी वहां पर उपस्थित रहे और स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

जयंत चौधरी ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना पर अपना दुख जताया और कहा - विपक्ष अगर वहां जाएगा तो हालात बिगड़े में नहीं बल्कि सुधरेंगे अगर विपक्ष ना हो तो जनता की आवाज कौन उठाएगा? किसानों की हत्या कर वहां बहुत बड़ा पाप किया गया है मुख्यमंत्री अब चुप क्यों है मंत्री के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाई जा रही और उसकी प्रॉपर्टी क्यों नहीं सीज की जा रही है! उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कल लखनऊ पहुंचे, मगर एक शब्द भी इस संबंध में नहीं बोला। मंत्री बर्खास्त होना चाहिए, उसके बेटे की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

जयंत ने किसानों को एकजुट रहने का आह्वान किया और कहा कि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार इस आंदोलन को तोड़ने का पूरा प्रयास कर रही है किंतु यह कभी भी संभव नहीं हो पाएगा अगर काले कानून वापस नहीं लिए गए तो किसान 2024 तक भी बैठने को तैयार है!

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद भी वहां पर पहुंचे और उन्होंने भी चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी को श्रद्धांजलि अर्पित की!