चौधरी जयंत चौधरी के निर्देश पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को दिया 1 लाख का चेक
राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत चौधरी के निर्देश पर मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने पंजाब बाढ़ राहत कार्यों हेतु 1 लाख रुपये का चेक समर्पित किया।
पंजाब में आई भीषण बाढ़ आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय लोकदल परिवार आगे आया है। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत चौधरी के निर्देशानुसार मुजफ्फरनगर के पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने बाढ़ राहत कार्यों हेतु 1 लाख रुपये का चेक सहयोग राशि के रूप में समर्पित किया है।
योगराज सिंह ने कहा कि इस कठिन समय में हर व्यक्ति का नैतिक दायित्व है कि वह पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल परिवार हमेशा जनता के साथ खड़ा रहा है और इस आपदा की घड़ी में भी पार्टी पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।
गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के कई जिलों में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता और नेता लगातार राहत कार्यों में योगदान दे रहे हैं।
योगराज सिंह ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर राहत कार्यों में सहयोग करें ताकि प्रभावित परिवारों की मुश्किलें कम हो सकें।
🔗 Related Articles
Politics
गौरव-सचिन विवाद: पिता के आरोपों पर विक्रम सैनी का पलटवार, फेसबुक पोस्ट में सुनाई पूरी दास्तान
2013 मुज़फ्फरनगर दंगों में गौरव-सचिन की हत्या के मामले को लेकर पिता ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए। इसके...
Politics
जम्मू हादसे में मुजफ्फरनगर के 5 लोगों की मौत, Sansad Chandan Singh Chauhan ने परिजनों को दिया हरसंभव सहायता का भरोसा
जम्मू के कटरा इलाके में हुए एक दुखद हादसे में मुजफ्फरनगर के रामपुरी क्षेत्र के पांच लोगों की जान चली...
Politics
UP Panchayat Election 2026: ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे
उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में...
Politics
एक्टर विजय की रैली में भगदड़: 36 लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ मच गई। इस हादसे में 36 लोगों की मौत और 40 से...
Politics
खतौली ब्लॉक की तरफ से टिकैत को पंजाब बाढ़ राहत कोष में 51 हजार का योगदान
खतौली ब्लॉक ने पंजाब बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए राकेश टिकैत को 51,000 रुपये का सहयोग भेंट किया। इ...
Politics
कुलदीप उज्जवल ने किया ऐलान – रालोद अकेले लड़ेगा जिला पंचायत चुनाव
मेरठ में आयोजित बैठक में डॉ. कुलदीप उज्जवल ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल प्रदेशभर में जिला पंचायत चुनाव...