आज दिल्ली में नेशनल फिल्म अवार्ड का आयोजन दिल्ली के विज्ञान भवन में किया गया इस आयोजन में फिल्मी जगत के बहुत ही उम्दा सितारे मौजूद रहे जिनमें अभिनेता रजनीकांत ,कंगना रनौत, अभिनेता धनुष और अभिनेता मनोज बाजपेई आदि शामिल रहे जिन्हें अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

 

इस 67 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार द्वारा कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया बता दें की इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड मिला साथ ही अभिनेता मनोज बाजपेई और अभिनेता धनुष को भी नेशनल अवार्ड द्वारा सम्मानित किया गया, अभिनेता धनुष को बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया उन्हें यह पुरस्कार उनकी फिल्म असुरन द्वारा मिला साथ ही अभिनेता मनोज बाजपाई को उनकी फिल्म भोसले के अभिनय पर बेस्ट एक्टर का अवार्ड नवाजा गया, साथ ही अभिनेता रजनीकांत को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया गया गौरतलब है कि इस साल मार्च में ही नेशनल अवार्ड की घोषणा की गई थी और उसी के मुताबिक दिल्ली में यह कार्यक्रम रखा गया जिसमें अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म पंगा और मणिकर्णिका के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड नवाजा गया। 

 

जिसमें अभिनेत्री का बेहद शानदार प्रदर्शन रहा लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत चौथी बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित हुई हैं। 

इसी बीच कंगना रनौत बेहद खास ट्रेडिशनल अंदाज में अपने माता पिता के साथ अवार्ड लेने पहुंची बेहद खूबसूरत दिख रही कंगना रनौत पर लोगों की नजरें टिकी रही कंगना का देसी अंदाज देखने लायक था बालों में गजरा लगा कर गोल्डन और मेहरून साड़ी के साथ हैवी ज्वेलरी मैं कंगना रनौत एक रॉयल अंदाज में नजर आई और एक बार फिर अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेने वाली कंगना रनौत ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की।