कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की गोरखपुर में मौत हो गई है बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता अपने मित्रों के साथ होटल में रुके थे उन्हीं में से उनके एक दोस्त गुरुग्राम के रहने वाले अरविंद सिंह ने बताया कि वे होटल कृष्णा पैलेस में रूम नंबर 512 में सो रहे थे और देर रात पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और आईडी चेक करने के नाम पर हमारी चैटिंग करने लगे मनीष ने देर रात की जांच पर सवाल उठाए तो पुलिस वाले मनीष पर हाथापाई करने लगे और मनीष की पिटाई करने लगे साथ ही साथ मनीष ने यह भी बताया कि पुलिस वाले शराब के नशे में थे देर रात की चेकिंग पर सवाल उठाना मनीष को इतना भारी पड़ने वाला है उसने नहीं सोचा था प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पिटाई के बाद मौत के मामले में जिन छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है, वो हैं- रामगढ़ताल थाने के एसएचओ जगत नारायण सिंह के साथ अक्षय मिश्रा, विजय यादव, राहुल दुबे, कांस्टेबल कमलेश यादव और प्रशांत कुमार को सस्पेंड किया है वहीं प्रॉपर्टी डीलर मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता की तहरीर पर तीन पुलिसकर्मियों पर नामजद मुकदमा दायर किया गया है. एसएचओ जगत नारायण सिंह, एसआई अक्षय मिश्रा और एसआई विजय यादव पर केस दर्ज किया गया है. बाकी तीन पुलिसकर्मियों को अज्ञात लिखा गया है. अभी किसी भी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. वहीं दूसरी ओर मनीष का पोस्टमार्टम कराया गया सिर के बीच में आई 5×4 सेंटीमीटर की चोट जानलेवा साबित हुई है. दाहिने हाथ की कलाई पर डंडा मारने का निशान है. दाहिने हाथ की बांह पर भी डंडे से पिटाई के निशान हैं. बाईं आंख की ऊपरी परत पर चोट के निशान हैं. देर रात मनीष गुप्ता का अंतिम संस्कार उनकी पत्नी की अनुमति द्वारा कर दिया गया अंतिम संस्कार के बाद उनकी पत्नी ने योगी आदित्यनाथ से मिलने का आश्वासन लिया बुधवार को पूरा दिन मनीष गुप्ता के घर पर हंगामा चलता रहा मनीष गुप्ता की पत्नी की मांग के अनुसार गुरुवार को एक रैली में कानपुर आए योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने सीएम से कहा कि पुलिस वालों ने मेरे पति को दरिंदगी के साथ पीटा है इस पर योगी आदित्यनाथ ने कहा दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा सीएम ने मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया है कोर्ट केस को गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर करने के लिए कहा है