मंसूरपुर:सड़क हादसे में पांच बहनों के इकलौते भाई की बेहद दर्दनाक मौत
दरअसल मंसूरपुर में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है पांच बहनों का इकलौता भाई था कपिल।
मंसूरपुर: दरअसल नेशनल हाईवे पर एक बेहद दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई है दरअसल यह है मामला शाहपुर मोड़ के पास एक वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है आपको बता दें कि मृतक युवक के पिता की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गौरतलब है कि मंसूरपुर निवासी कपिल 21 वर्ष, पुत्र किरण सिंह देर रात्रि को पुरबालियान से मंसूरपुर की ओर आ रहा था दुर्घटना का मामला करीब 10:00 बजे का बताया जा रहा है शाहपुर मोड के चंद कदमों की दूरी पर अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी जिसके बाद युवक को गंभीर अवस्था में बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती करा दिया गया किंतु युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेगराजपुर से मुजफ्फरनगर के लिए ट्रांसफर कर दिया गया जिसके बाद घायल कपिल अपने मुजफ्फरनगर हॉस्पिटल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया।
वहीं दूसरी और परिवार में बेटे की मौत से बुरी तरह मातम पसरा हुआ है मृतक कपिल के पिता की ओर से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया कपिल के परिवार की माने तो वह फोटोग्राफी का काम करता था। आपको बता दें कि कपिल पांच बहनों का इकलौता भाई था इस दर्दनाक घटना से परिवार में बुरी तरह कोहराम मचा हुआ है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का कुछ पता चल सके।
🔗 Related Articles
Local news
घासीपुर में एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले 4 लुटेरों का गिरोह पकड़ा गया
कुछ बदमाश घासीपुरा स्थित यूनियन बैंक का एटीएम तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं। जिसकी सूचना...
Local news
खतौली :अहलावत क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 16 रन से जीता मैच
गौरतलब है कि खतौली बाईपास पर स्थित अहलावत गेम सिटी स्टेडियम की क्रिकेट टीम ने 16 रन से जीत हासिल की...
Local news
रामपुर:करीबी रिश्तेदार ने घर के बाहर बुलाकर महिला पर किया धारदार हथियार से वार,महिला की हुई मौत!
बता दें कि रामपुर से बेहद ही चौका देने वाली घटना सामने आई है यहां एक महिला पर करीबी रिश्तेदार द्वारा...
Local news
मुजफ्फरनगर: पकड़े गौ हत्यारे! दोनों हैं सगे भाई, 50 किलो गोमांस भी बरामद
गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर जानसठ क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपी सगे भाई गोकशो को पकड़ लिया ह...
Local news
बिजनौर: महिला का बिना हाथ का शव हुआ बरामद! कटे हाथ पर बने टैटू ने खोला पूरा राज
गौरतलब है कि बिजनौर के ढेकला गांव के जंगलों में पति द्वारा पत्नी की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई जि...
Local news
मेरठ: दिनदहाड़े बदमाशों ने व्यापारी को मारी गोली,शहर बंद करने का ऐलान
गौरतलब है कि मेरठ शहर में एक व्यापारी को गोली मार दी गई। बता दें कि घटना के बाद व्यापारियों ने जमकर...