कार हादसे में मिस केरल और रनर अप की मौत
पूर्व मिस केरल एंसी कबीर और मिस केरल रनर अप अंजना शाहजहां बीती रात कहीं से लौट रही थीं इसी दौरान उनकी कार बेकाबू हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। यह घटना स्कूटर को बचाने के लिए ओवर टेक करते वक्त सोमवार को हुई।
केरल: बेहद दुखद घटना सामने आ रही है पूर्व मिस केरल एंसी कबीर और मिस केरल रनर अप अंजना शाजन बीती रात कहीं से लौट रही थीं इसी दौरान उनकी कार बेकाबू हो गई और एक पेड़ से टकरा गई। यह घटना स्कूटर को बचाने के लिए ओवर टेक करते वक्त सोमवार को हुई।
गौरतलब है कि पूर्व मिस केरल एंसी कबीर 24 वर्ष रनर अप अंजना शाजन 25 वर्ष की बेहद दर्दनाक हादसे में मौत हो गई पुलिस के मुताबिक रविवार मध्य रात्रि मे हुआ था बताया जा रहा है कि हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए जिनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया दरअसल रविवार की रात को वह कहीं से लौट रहे थे इसी दौरान एक दुपहिया वाहन उनकी कार के सामने आने से उनकी कार का नियंत्रण बिगड़ने से कार पेड़ से जा टकराई जिससे वह गंभीर हादसा हुआ बताया जा रहा है कि हादसा पलारीवटम व वेटीला के मध्य होटल होलीडे इन के नजदीक हुआ बता दें कि पुलिस ने हादसे की जानकारी लेने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें उन्होंने पाया कि प्यार तेज रफ्तार से चलाई जा रही थी हालांकि अभी दो अन्य लोगों के बयान नहीं लिए गए हैं अभी तो यह भी साफ नहीं होता है और कौन चला रहा था।
हादसे से कुछ घंटे पहले ही एंसी कि सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी
दरअसल हादसे से कुछ ही घंटों पहले एंसी कबीर मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा था “अब जाने का समय आ गया है” बता दें कि 44 सेकंड का वीडियो था जिसमें वह एक जंगल में घूम रही थी। दोनों मॉडल्स की बेहद दर्दनाक आकस्मिक मौत से फैंस बेहद निराश है दोनों ही बेहद काबिल और खूबसूरत थी एंसी कबीर ने तो 2021 में मिस साउथ इंडिया का खिताब भी जीता था! पुलिस अभी पूरे मामले की तहकीकात कर रही है अस्पताल में भर्ती अन्य दो व्यक्तियों से भी पूछताछ जारी है।