अमिताभ बच्चन की पोस्ट पर हुई गड़बड़ी पर एक व्यक्ति ने कमेंट लिखा
मुंबई आज देश भर में असत्य पर सत्य की जीत के उपलक्ष में दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है इस मौके पर अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को बधाई दी है
मुंबई आज देश भर में असत्य पर सत्य की जीत के उपलक्ष में दशहरा का त्यौहार मनाया जा रहा है इस मौके पर अभिनेताओं ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को बधाई दी है इसी बीच अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी दशहरा की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी जिसमें उन्होंने सभी को दशहरा की शुभकामनाएं दी जिसके चलते उन्हें अपनी पोस्ट पर कुछ असहज करने वाले कमेंट का भी सामना करना पड़ा एक यूजर ने अमिताभ बच्चन को हिंदी की गड़बड़ी पर कुछ कड़े शब्दों में नसीहत दे डाली, जिस पर अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई करके सुधार की बात कही
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने आज सुबह फेसबुक पर एक पोस्ट डाली जिसमें उन्होंने लिखा "दशहेरा की अनेक अनेक शुभकामनाएं" इस पोस्ट को पढ़कर लाखों लोगों ने कमेंट किए इस बीच एक यूजर राजेश कुमार ने लिखा
सर खुदा गवाह फिल्म के एक सीन में आप पेशेवर मुजरिम की बजाए पेशावर मुजरिम बोलते नजर आए हैं आप एक महान कवि के पुत्र हैं "दशानन की हार से बना दशहरा ना कि दशहेरा" कमर्शियल ऐड की तो छोड़िए कम से कम वर्तनी को लेकर मैटिकुलयस रहिए!
जिसका रिप्लाई अमिताभ बच्चन ने किया और कहा राजेश कुमार जो गलत हुआ है उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं और मैं सुधार करूंगा मुझे इस और ध्यान देने के लिए आभार!
बता दें कि राजेश कुमार के इस कमेंट पर 15 हजार लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं हालांकि कुछ लोगों ने इस पर पॉजिटिव कमेंट किए तो कुछ नहीं इस पर नेगेटिव कमेंट भी किए हैं अमिताभ बच्चन पहले भी गलत पोस्ट लिखने को लेकर सुर्ख़ियों में आ चुके हैं
लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन की हाल ही में चेहरे फिल्म रिलीज हुई है