जानिए कौन है आर्यन खान के वकील मुकुल रोहतगी क्या है उनका वकालत में तजुर्बा
मुकुल रोहतगी अपने वकालत के कॅरिअर में काफी बड़े-बड़े केस लड़ चुके हैं। यह भी जानना जरूरी है की मुकुल रोहतगी 2014 से 2017 तक अटॉर्नी जनरल फोर इंडिया भी रह चुके हैं। जिनकी नियुक्ति श्री प्रणब मुखर्जी तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा की गई थी।
मुंबई: आर्यन खान के केस से दोबारा सुर्खियों में आए मुकुल रोहतगी काफी जाने-माने वकील है। रोहतगी भारत के बड़े वकीलों में अपनी पहचान रखते हैं। मुकुल रोहतगी का जन्म 17 August 1955 में मुंबई में हुआ था जिन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई गवर्नमेंट लॉ कॉलेज मुंबई से की थी।
मुकुल रोहतगी अपने वकालत के कॅरिअर में काफी बड़े-बड़े केस लड़ चुके हैं। यह भी जानना जरूरी है की मुकुल रोहतगी 2014 से 2017 तक अटॉर्नी जनरल फोर इंडिया भी रह चुके हैं। जिनकी नियुक्ति श्री प्रणब मुखर्जी तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा की गई थी। मुकुल रोहतगी के गुरु योगेश कुमार सभरवाल जिनके अंडर रोहतगी ने अपना लोग करियर शुरू किया था वह भारत के 36 में चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं।
आपको बता दें की मुकुल रोहतगी के पिता अवध बिहारी रोहतगी दिल्ली हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं। यह तो साफ है कि मुकुल रोहतगी को कानून की हर धारा वे दांवपेच का पूरा तजुर्बा है और यही मुकुल रोहतगी आर्यन खान के क्रूज्ड केस की पैरवी कर रहे हैं। और उन्होंने अपने इसी अनुभव को प्रयोग करते हुए आर्यन खान को इस केस में बेल भी दिलाई है।
ट्विटर पर लोग दे रहे है मुकुल रोहतगी को बधाई।
आर्यन खान को बेल दिलाने में मिली कामयाबी के लिए ट्विटर पर #mukulRohatgi बहुत ट्रेंड कर रहा है और लोगों की बधाई हो का जमावड़ा सा लग गया है। साथ ही साथ कुछ लोग मुकुल रोहतगी को बुरा भला भी कह रहे हैं परंतु अगर देखा जाए तो ट्विटर पर ज्यादातर लोग मुकुल रोहतगी की तारीफ ही कर रहे हैं।