मुंबई क्रूज ड्रग्स केस का मामला अचानक गंभीर मोड ले गया है आरोपों का सिलसिला जारी है। इसी बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक ने समीर वानखेडे पर निशाना साधते हुए कहा कि वानखेड़े ने जाली दस्तावेजों से सरकारी नौकरी हासिल की है और एक योग्य दलित की नौकरी छीन कर नौकरी पाई है।

 

मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाते हुए कहा है मैंने जो बर्थ सर्टिफिकेट ट्वीट किया था वह ओरिजिनल है, साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे एक अनाम एनसीबी अधिकारी का पत्र प्राप्त हुआ है जो कि एक एमसीबी अधिकारी ने मुझे अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर भेजा है उन्होंने कहा कि मैं डीजी नारकोटिक्स को यह पत्र भेजकर तहे दिल से अनुरोध कर रहा हूं इस पत्र को समीर वानखेड़े की जांच में शामिल किया जाए

साथ ही नवाब मलिक ने दावा किया कि उस बर्थ सर्टिफिकेट के अनुसार समीर वानखेडे जन्मजात मुस्लिम है साथ ही उन्होंने कहा कि समीर वानखेड़े ने सिविल सेवा परीक्षा नौकरी पाने के लिए यह दस्तावेज का फर्जीवाड़ा फैलाया है।