बिजनौर: लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों पर लिया गया सख्त एक्शन। दरअसल बिजनौर में बिना प्रमाण पत्र के नकली डॉक्टरों लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे बता दें कि नोडल अधिकारी को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत बिजनौर में नकली डॉक्टरों पर छापा मार दिया साथ ही उन पर कार्रवाई करते हुए 12 झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई है दरअसल सभी अनाधिकृत रूप से एलोपैथिक चिकित्सा का अध्ययन कर रहे थे।

 

गौरतलब है कि क्वैक्स के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम ने 3 दिन पहले विभिन्न चिकित्सकों के नर्सिंग होम व क्लीनिको पर छापा मारा था, जिनमें से 12 चिकित्सक अपने चिकित्सा पेशे से संबंधित प्रमाण पत्र नहीं दिखा पाए जिसके बाद क्वेक्स नोडल अधिकारी ने उन 12 झोलाछाप डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए 3 दिन के अंदर अपने वैध प्रमाण पत्र सीएमओ के कार्यालय में जमा करने को कहा लेकिन कहने के बावजूद भी किसी के वैध प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हुए, जिससे साफ हो गया कि सभी झोलाछाप डॉक्टर फर्जीवाड़ा चला रहे थे यही कारण था कि वह अपने वैध कागज जमा नहीं कर पाए थे। 

 

इन पर लिया गया एक्शन:

फर्जी डॉक्टरो के खिलाफ एक्शन लेते हुए

1. डा. ओमप्रकाश पुत्र बलराम सिंह क्लीनिक खारी के विरुद्ध अनाधिकृत रूप से चिकित्सा अभ्यास करने पर संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई साथ ही 

2. डा. कृष्ण गोपाल घोष व मौसमी घोष आशा जच्चा बच्चा केंद्र खारी,

3. नवनीत पुत्र हरपाल ङ्क्षसह क्लीनिक खारी

4. डा. नासिर अहमद पुत्र ताहिर बेगमपुर शादी अकबराबाद

5. फईम अहमद साबिया बच्चों की क्लीनिक भागूवाला मंडावली

6. डा. जुऐब अंसारी आलिया बच्चों का क्लीनिक भागूवाला मंडावली

7. मुद्दसर अली पुत्र मिल्लत अली सहारा लैब नींदडू धामपुर

8. डा. मुस्तकीम अहमद पुत्र लतीफ अहमद चोग हेल्थ केयर भागूवाला मंडावली

9. डा. सनी कुमार पुत्र विरेंद्र सिंह आरोग्य डायग्नोटिक पैथलॉजी लैब उमरी

10. डा. प्रभाष मंडल क्लीनिक हरेवली, इसके अलावा 

11. डा. शेख लुकमान की अल नजीब पैथ लैब नजीबाबाद एवं एक्सरे मशीन पुलिस की मौजूदगी में सील की गई। साथ ही 

12. डॉ शेख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई

बता दें कि इन सभी 12 झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जल्द ही मामले की पूरी जानकारी के बाद सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा