उत्तर प्रदेश: देश में सुसाइड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं मनमानी के चलते बच्चों को किसी प्रकार की रोक टोक या जिद ना पूरी होने पर केवल आत्महत्या का ही ख्याल आने लगा है। पिछले कुछ समय पहले माता-पिता द्वारा फोन ना मिलने पर और फोन में गेम ना खेलने दिया जाने पर भी बहुत से बच्चों ने आत्महत्या की इसी बीच एक खबर उत्तर प्रदेश के ललितपुर से  सामने आई है।

 

जानकारी के अनुसार जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही छात्रा का 18 वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया था ,बताया जा रहा है की बालिका की माँ ने पिज़्ज़ा के लिए इंतजार करने को कहा और बालिका ने महज एक पिज़्ज़ा के लिए आत्महत्या कर ली है।  घटना की खबर पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, दूसरी ओर मामले की जांच में पुलिस टीम लगी हुई। 

 

ललितपुर निवासी शिखा सोनी(18) पुत्री मोहन लाल सोनी ने सिर्फ एक पिज़्ज़ा के लिए सीलिंग फैन से लटक  कर आत्महत्या कर ली है घरवालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम के बाहर पिता ने बताया कि उनकी पुत्री शिखा ने नर्सिंग का कोर्स किया था और 3 माह से ट्रेनिंग कर रही थी

 

परिवार के लोगों का कहना है कि शाम को शिखा ने अपनी मां से पिज़्ज़ा मांगा तो मैंने थोड़ी देर बाद पिज़्ज़ा देने की बात कही अचानक शिखा गुस्से में अपने कमरे में चली गई कुछ देर बाद घरवालों को महसूस हुआ कि कमरे से कोई हलचल किया किसी प्रकार की आवाज नहीं आ रही तब घरवाले उसके कमरे में गए तो देखा कि शिखा फंदे पर लटक रही थी परिवार में कोहराम मच गया और परिवारजनों ने पुलिस को तुरंत अवगत कराया बता दे के शिखा की और दो बहने भी हैं जिनमें शिखा सबसे छोटी थी! पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है