पेट्रोल डीजल की क्या गैस और सब्जी ही क्या महंगाई की मार अब माचिस पर भी पड़ने लगी है जी हां 14 साल बाद माचिस के दाम बढ़ने जा रहा है

विस्तार से पढ़ें

महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है इसकी चपेट में अब पेट्रोल डीजल सरसों का तेल ही नहीं बल्कि माचिस भी आ गई है जी हां आपको जानकर अचंभा होगा कि माचिस के दाम भी बढ़ने वाले हैं वह भी बहुत जल्द बता दें कि 2007 में माचिस के दाम 50 पैसे से एक रुपए हुए थे 14 साल से इसमें बढ़ोतरी नहीं हुई अब आपको एक रुपए में मिलने वाली माचिस की डिब्बी दो रुपए में मिलेगी नई कीमतें दिसंबर से लागू होने का अनुमान है पांच प्रमुख माचिस उद्योग निकायों के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति की बैठक में निर्णय लिया गया है

 

माचिस की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण माचिस निर्माताओं का कहना है  की माचिस बनाने में 10 प्रकार  से ज्यादा की कच्चे माल की जरूरत पड़ती है कच्चा माल महंगा होने के कारण वर्तमान पैसों में बेच पाना संभव नहीं है इसी कारण यह फैसला लिया गया है रोज बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है