बागपत में होगी वैज्ञानिक ढंग से खेती खुलने जा रहे हैं फार्मर स्कूल ,रोजगार में होगी बढ़ोतरी
हर ब्लॉक मे दो फार्मर स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है और प्रत्येक फार्मर स्कूल पर 29400 रुपए खर्च किए जाएंगे बता दें कि फार्मर स्कूल किसान की 1 हेक्टेयर जमीन पर खोला जाता है
बागपत: गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के बागपत में योगी सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के मुद्दे पर विचार करते हुए बागपत में वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के लिए फार्मर स्कूल खोलने का निर्णय लिया है।
विस्तार से पढ़ें:
उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों की जानकारी मैं बढ़ोतरी के लिए फार्मर स्कूलों का निर्माण कराया जाएगा बता दें कि जिले में 12 फार्मर स्कूल खुलेंगे जिसमें किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती होती देखेंगे और उससे प्रेरणा लेकर वह अपनी खेती में बदलाव करेंगे और अच्छी फसल में अच्छा मुनाफा पाएंगे दरअसल अब रबी सीजन में गेहूं सरसों की फसल को उत्पाद बढ़ाने के लिए साथ ही कृषि लागत घटाने के लिए इनका निर्माण किया जा रहा है।
किसान देश का अन्नदाता तो है किंतु किसान को उसकी मेहनत का फल उतना नहीं मिल पाता जितनी वह लागत करता है, साथ ही कुछ किसान खेती की कम जानकारी के साथ ही खेती करते हैं और वही खेती के तौर तरीके अपनाते हैं जो उनके ग्राम निवासी व बड़े बुजुर्ग प्राचीन काल से करते आ रहे हैं। जिसके कारण लागत अधिक लगती है लेकिन फसल उत्पादन कम प्राप्त होता है। जिसके चलते किसानों की आय केवल परिवार का भरण पोषण करने लायक ही हो पाती है। इसलिए इस समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने आत्मा योजना अभियान चला रखा है जिसके तहत किसानों व वैज्ञानिकों को आपस में संवाद कराया जाएगा इसी के लिए कृषि स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है। ताकि किसान वैज्ञानिक ढंग से खेती करना सीख ले जिसके चलते किसान आधुनिक ढंग से खेती करेंगे और कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकेंगे इन स्कूलों में उन्हें धरातल पर आधुनिक कृषि कर कर दिखाई जाएगी।
बता दें कि हर ब्लॉक मे दो फार्मर स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है और प्रत्येक फार्मर स्कूल पर 29400 रुपए खर्च किए जाएंगे बता दें कि फार्मर स्कूल किसान की 1 हेक्टेयर जमीन पर खोला जाता है इस पर कृषि अधिकारियों व वैज्ञानिक आपसी देखरेख में सरसों और गेहूं की खेती कराएंगे और उस आधुनिक कृषि को एक गांव के 30 किसान देखेंगे ताकि वह भी आधुनिक तरीके से खेती कर सकें और लोगों को भी सिखा सके।