गर्लफ्रेंड से बदतमीजी पर ब्वॉयफ्रेंड ने गुरुग्राम SGT यूनिवर्सिटी के छात्र को मारी गोली
फायरिंग की इस घटना में एक छात्र को गोली लगने की खबर है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा–गुरुग्राम SGT यूनिवर्सिटी से एक चौका देने वाली वारदात सामने आई हैं एक छात्र ने मारी दूसरे छात्र को गोली। फायरिंग की इस घटना में एक छात्र को गोली लगने की खबर है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल छात्र की हालत बेहद ही गंभीर बताई जाती है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि गुरुग्राम की एसजीटी यूनिवर्सिटी के परिसर में शुक्रवार को सबकुछ सामान्य चल रहा था। इसी बीच अचानक एक छात्र ने एक दूसरे छात्र पर गोली चला दी। फायरिंग की इस घटना में छात्र को गोली लगी। गोली लगने के बाद छात्र खूननम खून होकर जमीन पर गिर पड़ा ये देख आसपास मौजूद छात्र घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
छात्रों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत बेहद ही नाजुक बताई जा रही हैं। घायल छात्र का नाम विनीत बताया जा रहा है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विनीत पर लक्की नाम के छात्र ने गोली चलाई। विनीत के घायल होने के बाद गोली चलाने वाला छात्र लक्की वहां से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैं कि लक्की की गर्लफ्रेंड के साथ बदतमीजी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात फायरिंग तक आ पहुंची। इस वारदात ने यूनिवर्सिटी के छात्रों में दहशत डाल दी है।
🔗 Related Articles
India
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लांच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल...
India
भारत ने UNSC में पाकिस्तान को लगाई फटकार,जम्मू-कश्मीर के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करने को कहा
भारत ने यूएनएससी में पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए कश्मीर के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करने क...
India
लोकतंत्र को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि क्रिप्टोकरेंसी गलत हाथों में न जाए: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण के दौरान कहा भारत की डिजिटल क्रांति हमारे लोकतंत्र, हमारी जनसांख्य...
india
शिष्य बना गुरु की मौत का आरोपी, सीबीआई करेगी जांच
बाघंबरी गद्दी मठ के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने अपने सुसाइड नोट में अपनी मौत का...
india
राकेश टिकैत ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को किया ट्वीट
अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से मिलने के लिए अमेरिका गए हुए हैं और अभी...
India
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में हिज्बुल मुजाहिदीन का जिला कमांडर आतंकवादी मारा गया
गौरतलब है कि कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन का जिला...