वैसे तो पाकिस्तान की छवि पूरी दुनिया में जो है वह सभी जानते हैं आतंकवादियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान हमेशा से ही कश्मीर के मुद्दे को लेकर बेतुकी बातें करता रहता है!

कजाकिस्तान की राजधानी नूरसुल्तान में एक बहुपक्षीय बैठक में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा जब तक कश्मीर के लोगों की इच्छा और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सुझावों के अनुसार जब तक कश्मीर के मुद्दे को नहीं सुलझा लिया जाता तब तक दक्षिण एशिया में शांति होना संभव नहीं है! 

भारत हमेशा से ही पाकिस्तान को यह बताता रहा है कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था है और हमेशा रहेगा लेकिन पाकिस्तान के नापाक इरादे हमेशा से ही कश्मीर पर नजर गड़ाए हुए हैं!