किसानों के लिए लगातार आवाज उठा रहे बीजेपी सांसद वरुण गांधी का भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति से नाम कट गया है नई सूची में उनकी मां मेनका गांधी और राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी को भी जगह नहीं मिली है!

हाल ही में वरुण गांधी में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर बोला था - 'यह वीडियो बिल्कुल साफ है. प्रदर्शनकारियों का मर्डर करके उनको चुप नहीं कराया जा सकता. निर्दोष किसानों के बिखरे खून की जवाबदेही होनी चाहिए. सभी किसानों के अंदर अहंकार और क्रूरता का संदेश जाए इससे पहले न्याय होना चाहिए.'

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से बाहर किए जाने की ए एन आई के सवाल पर वरुण गांधी बोले - बीते 5 वर्षों में मैंने किसी भी एनइसी लो भाग नहीं लिया है, मुझे नहीं लगता कि मैं इसका कभी सभी सदस्य था!