हापुड़: यह मामला हापुड़ का है जहां पर 1 गुड़ व्यापारी को बदमाशों ने घेर कर उनसे 3 लाख रुपए की लूट की जब व्यापारी ने विरोध किया तो व्यापारी को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। दरअसल सुबह बाइक पर सवार होकर गढ़ रोड फ्लाईओवर पर पक्का बाग के रहने वाला गुड व्यापारी नवीन मंडी के लिए निकले थे तभी बदमाशों ने पीछा करना शुरू किया और व्यापारी गोविंद को घेर लिया जिसके बाद बदमाशों ने उनसे 3 लाख की लूट की इस पर विरोध किया गया तो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी और वह वहां से फरार हो गए। 

 

व्यापारी को गोली लगते ही आसपास के लोग वहां पर इकट्ठा हो गए व्यापारी की बाजू में गोली लगी थी जिसके बाद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जिसके बाद गुड व्यापारी गोविंद का उपचार चल रहा है किंतु घटना से गुस्साए व्यापारियों ने इकट्ठा होकर मामले पर रोष व्यक्त किया और सभी अस्पताल पहुंचे अन्य व्यापारियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई साथ ही व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपियों का पता लगाने का समय दिया है।