गोरखपुर में कानपुर के रहने वाले मनीष गुप्ता हत्याकांड के 6 आरोपी पुलिसकर्मी फरार थे जिसमें से दो को आज गोरखपुर पुलिस ने धर दबोचा!फरार आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय ​मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है कन्या सभी फरार आरोपियों पर इनाम रखा गया है

 

कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस द्वारा हत्या कर दी गई थी जिसमें 6 पुलिसकर्मी आरोपी बताए गए थे जिसमें से दो को आज पकड़ लिया गया है दोनों पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने सभी पर एक एक लाख का इनाम घोषित किया है जिसमें से दो को पकड़ लिया गया है कानपुर के प्रॉपर्टी डीलर मनीष की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी मीनाक्षी ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए उन्होंने कहा कि उन्हें अब पुलिस व प्रशासन पर बिल्कुल भरोसा नहीं.. साथ ही साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से केस को गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर करने की अपील की थी जो कि मान ली गई और केस कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया मनीष मिश्रा की पत्नी में अपने पति के जन्मदिन से पहले आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाते हुए ट्वीट भी किया था जिसके चलते प्रशासन ने कई टीमों का गठन करके आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की योजना बनाई और पुलिस ने आरोपियों पर 25- 25 हजार का इनाम रखा जिसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया..फरार आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और चौकी इंचार्ज अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में लगे हुए थे लेकिन पुलिस को इसकी खबर हो गई और आरोपियों को पुलिस ने रामगढ़ ताल इलाके में गिरफ्तार कर लिया एक एक लाख के दोनों इनामी यों को पकड़ लिया गया प्रशासन व अधिकारियों का कहना है कि वह है और आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़े की और सख्त से सख्त कार्यवाही होगी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा