यूपी: 35 साल में 400 सुनवाई के बाद अवैध कीटनाशक बनाने के मामले में सबूत ना मिलने पर व्यक्ति बरी
85 वर्ष की आयु में एक बुजुर्ग 35 साल से कानूनी लड़ाई कर रहा था सबूतों के अभाव मे अदालत ने उसे बरी कर दिया जिसके बाद वृद्ध का कहना है कि मेरे कंधों से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है
मुजफ्फरनगर: 400 अदालती सुनवाई और 35 साल की कानूनी लड़ाई के बाद, 85 वर्षीय धर्मपाल सिंह - को 1986 में अपने घर में अवैध रूप से कीटनाशक बनाने का आरोप लगा था अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मुकीम अहमद द्वारा सबूत के अभाव में बरी कर दिया गया है। दरअसल शामली जिले के हरान गांव के किसान धर्मपाल का कहना है कि, "ऐसा लगता है कि मेरे कंधे से बहुत बड़ा बोझ उतर गया है।"
उसका भाई कुंवरपाल सह-आरोपी था लेकिन पांच साल पहले न्याय न मिलने पर उसकी मौत हो गई। मामले में दर्ज एक अन्य व्यक्ति लियाकत अली को पहले अदालत ने भगोड़ा घोषित किया था।“मैंने लंबी कानूनी लड़ाई के दौरान अपनी प्रतिष्ठा, पैसा और मानसिक शांति खो दी है। न्याय मिलने में काफी समय लगा, लेकिन अब मुझे खुशी है कि सच्चाई की जीत हुई। मुझे राहत देने के लिए मैं माननीय अदालत को धन्यवाद देना चाहता हूं। मैंने मामले में लगभग 400 सुनवाई में पेश होने के लिए बहुत सारा पैसा और समय बर्बाद किया है।
11 नवंबर, 1986 को थाना भवन पुलिस ने दो भाइयों, धर्मपाल और कुंवरपाल और लियाकत अली को कथित तौर पर बिना लाइसेंस के कीटनाशक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने एक ट्रक मैं कीटनाशक के 26 बैग बरामद करने का भी दावा किया था।
तीनों पर धारा 420 सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 18 दिन जेल में बिताने के बाद तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
धर्मपाल के वकील करण सिंह पुंडीर ने कहा, "कुंवरपाल की मृत्यु पांच साल पहले हो गई थी, और लियाकत को मुकदमे के दौरान अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था। अभियोजन पक्ष मेरे मुवक्किल धर्मपाल के खिलाफ अदालत में एक भी सबूत पेश नहीं कर सका। न ही यह साबित हो सका कि जब्त की गई सामग्री कीटनाशक गैमेक्सेन थी, जैसा कि पुलिस ने दावा किया था, खाद नहीं। अदालत का आदेश बुधवार को आया।"
35 साल तक मुकदमा चला लेकिन पुलिस आरोपी के खिलाफ अदालत में एक भी गवाह पेश नहीं कर सकी।