वाइस एडमिरल आर हरि कुमार होंगे अगले नौसेना प्रमुख
दिल्ली : गौरतलब है की रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को एक खास घोषणा की जिसमें उनके द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया कि वाइस एडमिरल आर हरि कुमार अगले नौसेना प्रमुख नियुक्त के जा रहे हैं बता दें कि वाइस एडमिरल हरि कुमार फिलहाल पश्चिमी नौसैन्य कमान के बतौर फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ हैं।

दरअसल नौसेना के वर्तमान कार्यरत प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद वह नौसेना की कमान 30 नवंबर को संभालने जा रहे हैं बता दें कि लगभग 39 सालों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान, आर हरी कुमार ने विभिन्न कमांड, निर्देशात्मक नियुक्तियों और स्टाफ में काम किया है.
मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया है। साथ ही उन्होंने आर हरि कुमार के कार्यकाल में की रही विशिष्ट सेवा की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उल्लेखनीय कार्यकाल में वाइस एडमिरल कुमार ने कई जिम्मेदारियां संभालीं।
वाइस एडमिरल आर हरी कुमार की समुद्री कमान में मिसाइल कार्वेट,आईएनएस निशंक, गाइडेड,आईएनएस कोरा और मिसाइल डिस्ट्रॉयर आईएनएस रणवीर शामिल हैं.
आर हरी कुमार तट पर और समुद्र दोनों में महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियों पर काबिज़ रहे हैं साथ ही सेशेल्स सरकार के नौसैनिक सलाहकार भी रहे हैं। फ्लैग रैंक में पदोन्नति पर वह गोवा में नौसेना वॉर कॉलेज में कमांडेंट, फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग, वेस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग, पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, नौसेना मुख्यालय में कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक, कार्मिक प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।एक विध्वंसक और विमानवाहक पोत आईएनएस विराट समेत पांच जहाजों की कमान संभाल चुके हैं