लखीमपुर खीरी:  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर हिंसा में मारे जाने वालों को लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई हैं। हिंसा में मारे जाने वाले 8 लोग हैं जिसमें चार किसान, दो बीजेपी कार्यकर्ता समेत केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा का ड्राइवर और स्थानीय पत्रकार हैं। 

बता दें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार किसी की भी मौत गोली लगने की वजह से नहीं हुई है, डॉक्टरों के द्वारा की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक किसी की मौत लाठी-डंडों की पिटाई से हुई है तो किसी की मौत घसीटने से हुई हैं।

 

हिंसा में मारे जाने वाले 8 लोगों की मौत की वजह

1. शुभम मिश्रा (बीजेपी नेता): लाठी-डंडों से हुई पिटाई शरीर पर    दर्जनभर से ज्यादा जगहों पर चोट के निशान पाए गए हैं 

2. हरिओम मिश्रा (आशीष मिश्रा का ड्राइवर): शरीर पर लाठी-डंडों     से की गई पिटाई के कई चोट के निशान हैं। मौत से पहले लगा था शॉक और साथ ही हुआ था हेमरेज।

3. लवप्रीत सिंह (किसान): घिसटने से हुई मौत। शरीर पर काफी चोट के निशान भी पाए गए हैं । मौत की वजह शॉक और हेमरेज।

4. गुरविंदर सिंह (किसान): धारदार या नुकीली चीज से आई और घिसटने के निशान मिले। मौत की वजह  शॉक और हेमरेज। 

5. श्याम सुंदर (बीजेपी कार्यकर्ता): घिसटने से दर्जनभर से ज्यादा चोटें आईं। शरीर पर लाठी-डंडों से की गई पिटाई के निशान मिले हैं।

6. रमन कश्यप (स्थानीय पत्रकार): मौत की वजह शॉक और हेमरेज, शरीर पर पिटाई के निशान।

7. दलजीत सिंह (किसान): शरीर पर कई जगह घिसटने के निशान। यही बनी मौत की वजह।

8. नछत्तर सिंह (किसान): घिसटने के निशान मिले। मौत से पहले लागा था शॉक, मौत की वजह हेमरेज और कोमा।