जब 16 साल का लड़का ही बन गया हैवान
बात राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ की है जहां 16 साल के एक लड़के ने अपने माता पिता को मार डाला वह छोटे भाई को भी काटने की कोशिश की
राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ में एक नाबालिक ने दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया उसने अपने माता पिता को कुल्हाड़ी से काट कर मार डाला और छोटे भाई को भी कुल्हाड़ी से काट कर जख्मी कर डाला!
आरोपी 16 वर्ष का नाबालिक है और एक दिन पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से आया था वह करीब ढाई महीने नशा मुक्ति केंद्र में रहा था!
वहां से आने के बाद घरवालों को दोबारा उसे नशा मुक्ति केंद्र भेजने की बात सुनकर उसका खून खोल उठा और उसने रात को सोते हुए अपने मां बाप पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिनकी मौका ए वारदात पर मौत हो गई व उसने अपने छोटे भाई जिसकी उम्र मात्र 14 साल है उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया!
यह घटना नोहर थाना इलाके के फेफाना गांव की बुधवार रात की है। आरोपी अपने पिता शीशपाल और माता इंद्रा को मार कर अपने छोटे भाई अजय को घायल अवस्था में लेकर गांव से पहले 2 किलोमीटर दूर आकर बैठ गया और पुलिस को सूचित किया कि हमारे यहां कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है।
पुलिस ने सबसे पहले घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया और फिर उसके घर जाकर देखा तो शीशपाल वह इंद्रा की लाश मिली।
पुलिस के कुछ देर पूछने पर ही आरोपी ने स्वीकार कर लिया कि उसने ही इस घटना को अंजाम दिया है जो सुनकर पुलिस भी चौक उठी।
आरोपी के छोटे भाई अजय का हरियाणा के सिरसा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
🔗 Related Articles
प्यार का झांसा, फर्जी दरोगा और 22.5 लाख की ठगी... बरेली की महिला टीचर को धोखे का बड़ा झटका
बरेली की एक शिक्षिका को मेट्रोमोनियल साइट पर मिले युवक ने खुद को दरोगा बताकर शादी का नाटक किया और 22...
Crime
ऑडी, लग्जरी जीवन और करोड़ों की चोरी... रिटायर्ड IRS अधिकारी के बेटे ने बनाया गैंग, लखनऊ में किया बड़ा वारदात
लखनऊ के शालीमार पैरेडाइज लग्जरी विला में 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी चोरी का मामला सुलझा लिया गया। गैं...
Crime
ट्रस्ट के नाम पर खोला खाता, 21 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा – दो युवक गिरफ्तार
साइबर पुलिस ने ट्रस्ट के नाम से खोले गए बैंक खाते से 21 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश किया। दो युवक...
Crime
यूपी: बुलंदशहर में दिनदहाड़े नाई की कर दी गई हत्या नाई ने किया था बाल काटने से इनकार
दरअसल बुलंदशहर में एक 25 साल के युवक ने बाल ना काटने पर नए को दिनदहाड़े गोली मारकर उसकी हत्या कर दी,...
Crime
पुलिस कांस्टेबल की ढाई साल की मासूम बच्ची को महिला ने मामूली विवाद के चलते जिंदा दफनाया
लुधियाना के शिमलापुरी इलाके से बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जहां ए...
Crime
रोहतक में शादी के बाद ससुराल भी नहीं पहुंचती दुल्हन बीच रास्ते में मारी गोली
हरियाणा के रोहतक से शादी के बाद ससुराल जा रही युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है युवती की हाल...