समीर वानखेडे इंडियन रिवेन्यू सर्विस (IRS) के 2008 बैच के ऑफिसर हैं। समीर वानखेडे का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ व मराठी एक्टर क्रांति रेडकर (क्रांति वानखेडे) से शादी की और दो बेटियों के पिता है। 

 

फिलहाल वे मुंबई एनसीबी में जोनल डायरेक्टर है एनसीबी में काम करने से पहले वह नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में काम करते थे फिलहाल वे आर्यन खान के केस को इन्वेस्टिगेट कर रहे हैं। लीडिंग इन्वेस्टिगेटर के तौर पर वानखेड़े इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के केस में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोभित चक्रवर्ती से लेकर रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और दीपिका पादुकोण से भी इन्वेस्टिगेशन कर चुके हैं।  

 

क्यों है समीर वानखेड़े इतनी चर्चा में:

 

आर्यन खान के केस में समीर वानखेड़े काफी चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में लोगों के दो गुट बट चुके हैं कुछ लोग समीर वानखेड़े को बुरा भला कह रहे हैं और ट्विटर पर एनसीबी एक्सटॉर्शन एक्सपोज्ड ( #NCBExtortionExposed ) भी ट्रेंड कर रहा है जिसमें लोग समीर वानखेडे पर इल्जाम लगा रहे हैं कि वह ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठना चाहते हैं। परंतु वहीं दूसरी ओर बहुत से लोग समीर वानखेड़े के काम की तारीफ भी कर रहे हैं और उन्हें नेशनल हीरो बता रहे हैं। और कह रहे हैं कि उनके अच्छे काम की वजह से बॉलीवुड के लोग और कुछ बड़े-बड़े लोग उनके खिलाफ हो गए हैं।