सहारनपुर: धारदार हथियार से युवती की दिनदहाड़े हत्या
गौरतलब है कि एक सनकी युवक द्वारा दिनदहाड़े धारदार हथियार से युवती की हत्या कर दी गई है मार्च में युवती की शादी होने वाली थी ऐसी दिल दहला देने वाली हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है
सहारनपुर/ नागल: दिल दहला देने वाली यह खबर सहारनपुर नागल से है जहां पर रेलवे रोड के भीड़भाड़ वाले इलाके पर आरोपी ने इस दर्दनाक घटना को अंजाम दिया। दरअसल युवती दीपा (19 वर्ष) शनिवार शाम किसी काम से बाहर गई थी इसी बीच सनकी युवक ने युवती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार किया यह मंजर बेहद खौफनाक था युवती लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई जिसके बाद आरोपी वहां से मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने तहकीकात के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें आरोपी की पहचान अनुज निवासी भूरीबांस के तौर पर हुई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस का कहना है कि 4 साल पहले युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में जेल जा चुका है इसी रंजिश का बदला उसने इस घटना को अंजाम देकर लिया है।
दीपा ब्यूटी पार्लर में काम करती जबकि आरोपी बॉबी छोले चावल का स्टॉल लगाता है शनिवार को करीब 3:00 बजे दीपा अपनी मां के साथ बाजार से लौट रही थी जिसके बाद किसी कारणवश उसे ब्यूटी पार्लर जाना पड़ा इसी बीच रास्ते में आरोपी ने युवती पर धारदार हथियार से कई वार किए जिसके बाद युवती के परिजनों को इसकी खबर लगी तो वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और युवती को सीएचसी ले जाया गया किंतु चिकित्सक ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है पुलिस का कहना है आरोपी को जल्द सजा सुनाई जाएगी।