गौरतलब है कि झारखंड पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है दरअसल एक करोड़ का इनामी माओवादी प्रशांत बोस उर्फ किशन आज अपनी पत्नी समेत पुलिस की गिरफ्त में है बता दे कि दोनों को शुक्रवार की दोपहर जमशेदपुर से एक गाड़ी में पकड़ा गया, शातिर अपराधी ने 200 से अधिक वारदात को अंजाम दिया था जिसके चलते पुलिस को बहुत दिन से आरोपी की तलाश थी और इसी बीच आरोपी पर एक करोड़ का इनाम भी बोला गया था

 

विस्तार से पढ़ें

 

झारखंड: झारखंड के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि झारखंड पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है पुलिस ने एक करोड़ के इनामी नक्सली व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया दरअसल नक्सली नेता प्रशांत बोस उर्फ किशन और उसकी पत्नी शीला मंडारी माओवादी संगठन के सदस्य हैं पुलिस ने एक करोड़ के इनामी समेत उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस अधिकारियों की माने तो अपराधी 200 करीब अपराधों में नाम दर्ज था साथ ही अपराधी माओवादी पार्टी की केंद्रीय यूनिट का सीनियर भी है जो कि एक करोड़ का इनामी है पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले 50 लाख का इनाम घोषित था लेकिन फिर एक करोड़ का इनाम घोषित कर दिया गया! दरअसल सारंडा से पहले उसका ठिकाना गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जंगल में था. पुलिस के मुताबिक 15 साल पहले इनामी की पत्नी शीला को उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया था

 

200 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड:

 

80 वर्षीय माओवादी प्रशांत बोस उर्फ किशन संगठन का थिंक टैंक है जिसके कारण उसकी संगठन में बेहद अहमियत है बता दें कि जानकारी के अनुसार अपराधी नक्सली बिहार, झारखंड ,पश्चिम बंगाल ,छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश 200 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड बताया जाता है जिसके चलते बिहार को छोड़ कर उस पर इन सभी राज्यों ने इनाम रखा हुआ है शातिर अपराधी हर बार पुलिस की घेराबंदी से भागने में सफल होता था बता दें कि अपराधी झारखंड के पहाड़ियों एवं जंगलों में अधिक तौर पर बना लेता रहा है