एलन मस्क के बारे में तो हर कोई जानता है पर आपको बता दे कि जल्द ही भारतीय इंटरनेट सर्विस में एलन मास्क की एंट्री हो सकती है उन्हें बस अब सरकार की मंजूरी का इंतजार है। अगर एलन मास्क की एंट्री हुई तो सबसे ज्यादा परेशानी मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल की बढ़ने वाली है। दरअसल, एलन मस्क की स्पेसएक्स की सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस स्टारलिंक भारत में एंट्री करने वाली है। कंपनी के ही एक अधिकारी के मुताबिक स्टारलिंक दिसंबर 2022 से भारत में ब्रॉडबैंड सेवा पेश करने का इरादा बनाये हुए है।

स्टारलिंक की भारत में एंट्री से मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और सुनील मित्तल की एयरटेल के सामने एक नई कंपनी कॉम्पिटिशन में आ जायेगी। सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस इन कंपनियों को टक्कर देगी।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क को दुनिया का सबसे रईस अरबपति बताया गया हैं। एलन मस्क की दौलत 213 बिलियन डॉलर है। वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत 96.8 बिलियन डॉलर है और सुनील मित्तल की बात करें तो 12.3 बिलियन डॉलर की दौलत के मालिक है।