कल रात करीब 9:00 बजे से इंस्टाग्राम फेसबुक व्हाट्सएप व मैसेंजर ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद लोगों को काफी दिक्कतें हुई शुरुआत में तो सबको यही लगा कि यह कोई इंटरनेट की समस्या है पर कुछ ही देर बाद ही इन कंपनियों के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने बयान जारी करके यह क्लियर किया कि हमारे सर्वर डाउन होने की वजह से आपको कुछ समय के लिए इन एप्लीकेशन को चलाने में असुविधा हो सकती है जिसको हम जल्द से जल्द ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही यह दिक्कत ठीक कर ली जाएगी।

सुबह के करीब 4:00 बजे दोबारा से फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम और मैसेंजर रिकनेक्ट हो गए।

इसी के ऊपर मार्क जुकरबर्ग का दूसरा बयान आया जिसमें जिसमें उन्होंने यूजर्स को हुई असुविधा के लिए खेद जताया!

जकरबर्ग ने कहा, ''फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप और मैसेंजर फिर से ऑनलाइन हो गए हैं. व्यवधान के लिए खेद. मुझे मालूम है जिन लोगों की आप केयर करते हैं,उनसे जुड़े रहने के लिए आपको हमारी सर्विसेज पर कितना भरोसा है.''