मामला 24 सितंबर शुक्रवार का है जब करीब 12 बजे 2 शूटर रोहिणी कोर्ट में वकील के वेश में आते है और 4 नंबर गेट से एंट्री करते है क्योंकि गेट नंबर 4 में वकीलों की चेकिंग नही होती। दोनों बदमाश गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पे ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर देते है और गोगी की मौके पे मौत हो जाती है पुलिस के मुताबिक 8 गोलियां गोगी को लगी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने दोनों शूटरों को ढेर कर दिया। दोनों शूटरों की पहचान हो गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों शूटरों की पहचान हो गई है। जिनमे एक 50 हजार का इनामी बदमाश राहुल त्यागी बताया जा रहा है और दूसरा जगदीप। पुलिस ने ये भी दावा किया है की ये दोनों टिल्लू गैंग के लिए काम करते थे। कौन है टिल्लू? दरसल टिल्लू गैंग व गोगी गैंग की दुशमनी काफी पुरानी बताई जा रही है। 2013 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र संग के चुनाव को लेकर दोनों में लड़ाई की शुरुआत हुई थी।