बाघंबरी गद्दी मठ के महंत और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत की जांच सीबीआई ने संभाल ली है और एक पांच सदस्यीय टीम गठित की है। महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत के मामले में केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन जारी करने के बाद सीबीआई ने जांच के लिए विशेष टीम बनाई है।